जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 216-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ विकास भवन के डीआरडीओ का इंजीनियर,स्वर्णजयंती नगर का युवक,सासनी गेट का युवक सहित 4 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 216,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ

अलीगढ़ ज़िला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेडिकल की जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद के 4 लोग कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भवन के डीआरडीओ के 55 वर्षीय इंजीनियर निवासी एडीए कॉलोनी रामघाट रोड,स्वर्णजयंती नगर का 28 वर्षीय युवक ,सासनी गेट का 35 वर्षीय युवक और चंडौस का 40 वर्षीय व्यक्ति है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 216 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 18 हो गयी है।जनपद में कुल 94 एक्टिव केस हो गए हैं और 104 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks