असावधानियों के चलते तबाही की ओर बढ़ रहा देश- राजू आर्य

असावधानियों के चलते तबाही की ओर बढ़ रहा देश- राजू आर्य

●अतिविशिष्ट कार्य हेतु ही करें आवागमन।

●सावधानियों में न बरतें कोताही, भुगतने पड़ सकते हैं घातक परिणाम।

भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदर्श अध्यक्ष एवं विहिप नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने देश भर में बढ़ते संक्रमण के बारे में अपनी चिंता जाहिर की है।
आर्य ने कहा है कि देश भर में बढ़ रहे इस संक्रमण के जिम्मेदार हम स्वयं हैं, इसका ठीकरा हम किसी और पर नही थोप सकते। उन्होंने कहा कि अगर वक़्त रहते सावधानियों में चूक न बरती गई होती तो ऐसा कभी नही होता। देश भर में सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन किया जाना इसका एक बहुत बड़ा कारण है। आज देश में संक्रमण के मामले करीब 2 लाख 58 हज़ार को पार कर चुके हैं, इसके साथ ही इटली को पछाड़ते हुये भारत विश्व में बढ़ते संक्रमण के क्रम में छठवें स्थान पर पहुंच गया है और बढ़ते संक्रमणों की रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि देश इस क्रम में सभी देशों को पछाड़ते हुए अव्वल आने से अधिक दूर नही है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से करीब 7200 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही प्रतिदिन नए संक्रमण की रफ्तार 10000 प्रतिदिन हो गयी है। इस बढ़ती तबाही के पीछे किसी एक संस्था, एक समुदाय या किसी एक तबके का हाथ नही बल्कि इसके लिये हम सभी बराबर जिम्मेदार है।
आर्य ने कहा कि कहीं न कहीं सरकार द्वारा दी गयी रियायतें भी इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है, जो अभी भी बाबस्ता जारी है। आर्य ने कहा कि इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनलॉक 1 के दौरान 1 सप्ताह में करीब 60000 से अधिक मामले आये हैं, और भी भी देश भर में नई नई छूटें दी जा रही हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। इस कदर तेज़ी से पैर पसारता संक्रमण देश सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों पर कई प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
आर्य ने कहा कि अभी भी समय है, अगर अभी भी हम मिलकर इन नियम तथा मानकों का अनुपालन करें तो इस घातक बीमारी की रफ्तार को धीमा कर अंकुश लगा सकते हैं। आर्य ने कहा कि सरकार ने भले ही छूट प्रदान की है किंतु अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखना हमारी अपनी जिम्मेदारी है, और इसका ध्यान हमें स्वयं ही रखना पड़ेगा। आर्य ने सभी आमजनों से आह्वान किया है कि वे सामाजिक दूरी का पूर्णतः पालन करें और बहुत ही ज़रूरी होने पर ही घर के बाहर आवाजाही करें।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks