हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव एटा पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गणों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 16.12.2021 को थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसूपुर में दो पक्षों के मध्य पारिवारिक छोटे बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के कुवंर पाल ने अवैध तमंचे से दूसरे पक्ष के रामबाबू को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल रामबाबू पुत्र रघुवीर निवासी परसूपुर थाना नयागांव एटा को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 197/21 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 352, 307 भादवि बनाम कुवंरपाल पुत्र रामकिशन आदि पांच नफर नामजद पंजीकृत किया गया। दिनांक 18.12.2021 को रात्रि में घायल रामबाबू की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा 302 की वृद्धि की गई। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी नयागांव को निर्देशित किया गया। थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 197/21 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 352, 302 भादवि में नामजद अभियुक्त 1. कुंवर पाल पुत्र रामकिशन निवासी परसूपुर थाना नयागांव एटा, 2.राजू उर्फ संजीव पुत्र महावीर सिंह निवासी परसूपुर थाना नयागांव एटा। को समय करीब 14.50 बजे अल्लापुर चौराहे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. कुंवर पाल पुत्र रामकिशन निवासी परसपुर थाना नयागांव एटा,
    2.राजू उर्फ संजीव पुत्र महावीर सिंह निवासी परसूपुर थाना नयागांव एटा। बरामदगी
    1.2 अवैध तमंचे 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह
2- उ0नि मान सिंह
3–हे0का0 जितेंद्र सिंह
4-का0 अरविन्द कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks