विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दुओं को जगाने तथा हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर आगे की रणनीति बनाई।

एटा,2 जनवरी।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान मे एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ती नगर मे किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक मे हिन्दूओ को जगाने व हिन्दू राष्ट्र बनाने पर बिचार विमर्श कर रणनीति बनाई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद सन् 1964से जगाने का कार्य कर रहा है लेकिन हिन्दू जग नही रहा है जिसका खामियाजा हिन्दू समाज को उठाना भी पडा लेकिन अगर अभी भी हिन्दू नही जगा तो उसके परिणाम भुगतने पडेंगे क्योंकि अव लोकतंत्र का जमाना जिसको लेकर राजनैतिक पार्टियां विधानसभा चुनावों को लेकर तरह तरह प्रलोभन देकर हिन्दू समाज को गुमराह करने का कार्य करेगी जिसके लिए हिन्दू समाज को अपने विवेक का प्रयोग करके निर्णय लेना होगा कि हिन्दू समाज का कौनसी राजनैतिक पार्टी भला कर सकती है।
श्री चौहान ने कहाँ कि जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा क्योंकि कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा हमारे हिन्दू समाज को काफी पीड़ाये दी है जिनको कभी भुलाया नही जा सकता जैसे कि खुलेआम कारसेवकों पर गोली चलवाई गई तथा हमारी माताओं बहिनों का खुलेआम बलात्कार किया जाता था तथा राजनैतिक पार्टियों के नेता कहते थे कि बच्चों से गलती हो ही जाती है,तथा हमारे मंदिर तथा गाये भी सुरक्षित नही थी लेकिन अव सव सुरक्षित है,आज के समय मे भाजपा की सरकार हिन्दुत्व के एजेंडे पर कार्य कर रही है जिसके द्वारा धारा 370,अयोध्या मे भव्य राम मंदिर का निर्माण जो कि करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक था,जिसको लेकर कुछ राजनैतिक पार्टियों के नेता कहते थे कि तारीख बताओ कव बनेगा राम मंदिर लेकिन हिन्दुत्व की सरकार ने वह सपना भी पूरा कर दिखाया तथा तारीख पूछने बालो को मुंह बंद हो गये तथा आज के समय मे हिन्दू समाज अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रहा है लेकिन अव हिन्दू समाज को जागना होगा उ.प्र.मे अव चुनाव होने बाले है अतः हमको तय करना होगा तथा समझना होगा कौन सी पार्टी हिन्दू राष्ट्र बना सकती है।हमारा संगठन किसी भी पार्टी का विरोधी नही है ना ही किसी पार्टी का पिछलगू है लेकिन जो पार्टी हमारे विचारों को समझें तथा हमारी विचार धाराओं पर चले वही पार्टी हमारी है।
बैठक मे,हरीश प्रताप सिंह, प्रभात कुलश्रेष्ठ,विजय गुप्ता, निशा चौहान, पवन कुमार, नवीन कुमार अवनींद्र कुलश्रेष्ठ, आदि उपस्थित थे।