*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अलीगढ़ द्वारा विकास खंड गोंडा के ग्राम पंचायत धंतौली व इकताजपुर का किया निरीक्षण*
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा के निर्देशों के अनुपालन में लक्ष्मी कांत पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अलीगढ़ द्वारा विकास खंड गोंडा के ग्राम पंचायत धंतौली व इकताजपुर का निरीक्षण गया।निरीक्षण के दौरान क्रमशः धंतौली ग्राम पंचायत के मनरेगा कार्य में 04 चकरोड का कार्य पूर्ण हो चुका एव करवन नदी पर कार्य प्रारम्भ है।NOLB के अंतर्गत 11 शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष 10 का कार्य पूर्ण हो चुका है तो 01 पर कार्य प्रगति पर है।निगरानी समिति क्रियाशील है, ग्राम पंचायत में 10 प्रवासी श्रमिक आये हुए है जिसमें सबको जॉब कार्ड सवास्थ्य कार्ड व 05 व्यक्तियों को 1000 रु भूखमरी से बचाने हेतु सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई है।इसी क्रम में ग्राम पंचायत इकताजपुर में मनरेगा के अंतर्गत 03 चकरोड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है साथ ही करवन नदी पर कार्य प्रारंभ है। NOLB में 11 शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष 10 का कार्य पूर्ण हो चुका है, निगरानी समिति क्रियाशील है ग्रामपंचायत में 25 प्रवासी श्रमिक आये हुए है जिसमे सबके राशन कार्ड, जॉबकार्ड,स्वास्थ्य कार्ड बना दिये गए है।इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोंडा का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 03 शिक्षक व 03 रसोईया, 02 च
चौकीदार उपस्थित पाये गये।