
रामकिशन यादव एस आई शहीद।
एटा थाना निधौली कलां के गांव न फ़कीर निवासी रामकिशन यादव एस आई मथुरा पुलिस थाना गोवर्धन में कार्यरत आज रात्रि में लगभग 3 बजे गस्त के दौरान गोवर्धन चौराहे पर थाने की गाड़ी के पास खड़े थे तेज़ गति से दूसरी कार ने थाने की गाड़ी में टक्कर मार दी गाड़ी के नीचे दबने के कारण रामकिशन यादव की मृत्यु हो गई।और पुलिस की ड्यूटी करते हुए जनता की सेवा में शहीद हो गए। उनके गांव न फ़कीर के लोग शोक में डूबे हुए हैं।
आज दि 1/1/2022 को ही पोस्ट मार्टम होकर मथुरा पुलिस लाइन में सलामी दी गई।शव गांव न फ़कीर निधौली कलां में पहुंच रहा है आज ही शाम लगभग 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामकिशन यादव ने अपने परिवार में पत्नी राजो देवी व एकमात्र पुत्री शोनल यादव को विलकते छोड़ा है।
उपरोक्त दुःखद घटना पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पू मा शिक्षक संघ एटा के पदाधिकारी शोमेश यादव शिक्षक एवं
राधेश्याम यादव जिला अध्यक्ष
अवनीश यादव सह संयोजक। यतेंद्र पाल सिंह शिक्षक। अनिल यादव शिक्षक। प्रवेश वघेल शिक्षक। रणजीत सिंह शिक्षक । पुष्पेन्द्र यादव शिक्षक। बंटू यादव
प्रदीप यादव। आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा दुःखी परिवार को हिम्मत दे।