गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग— उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए पत्रकार मनीष सामन्त एवं विनीत कुमार पाण्डेय हुए सम्मानित।

कैम्पियरगंज राष्ट्रीय सहारा के तहसील प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार मनीष सामन्त एवं वरिष्ठ पत्रकार विनीत कुमार पाण्डेय को सहारा अखबार में अनवरत जनहित एवं संस्थान हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सहारा के प्रबंध सम्पादक उपेन्द्र राय ने गत दिनों गोरखपुर प्रेस कार्यालय पर मण्डल के सैकड़ों पत्रकारों के साथ एक कार्यक्रम के आयोजन में कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र से राष्ट्रीय सहारा के प्रभारी मनीष सामन्त, एवं वरिष्ठ पत्रकार विनीत कुमार पाण्डेय को उत्कृष्ट सेवा प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मनीष सामन्त एवं विनीत कुमार पाण्डेय को सम्मानित किये जाने पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन एवं प्रेस क्लब कैम्पियरगंज के अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पावन पाण्डेय, सुधीर सिंह, ब्लाक प्रमुख/पत्रकार अश्वनी जैसवाल, उपाध्यक्ष संजय चौधरी, मंत्री चन्दन जैसवाल, अनिल कुमार बोस,शरद मद्धेशिया, सहकोषाध्यक्ष राजेश कुमार सोनी विधि, सलाह कार कौशल जैसवाल, वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ल, महन्त राघवेन्द्र दास सहित संगठन के दर्जनों पत्रकारों ने श्री सामन्त एवं पाण्डेय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ब्यक्त किया है।