
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं- 647/21 धारा 323,504,506,376 भादंवि में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं- 647/21 धारा 323,504,506,376 भादंवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अमित पुत्र जयवीर सिंह निवासी रानी अवंतीबाई नगर थाना कोतवाली नगर एटा को मुखबिर की सूचना पर उनके घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- अमित पुत्र जयवीर सिंह नि0 रानी अवंतीबाई नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री विजय सिंह
- का0 247 अमित कुमार