
साढ़े चार लाख में सबसे अधिक किसान कर्जदार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की अलीगढ़ जिले में हालात खराब है। यहां पर करीब साढ़े चार हजार लोगों पर एक लाख से अधिक के कर्जदार हैं। इन किसानों पर सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। इनमें से कुछ की रिकवरी भी जारी हो चुकी है। वहीं, अन्य कर्जदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक किसानों को कृषि कार्य व कृषि में उपयोगी साधन खरीदने के लिए लाेन देती है। समितियों के सदस्यों को ही यह लोन दिया जाता है। पिछले दिनों मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जिले में सहकारी बैंक की वसूली की समीक्षा की थी। इसमें काफी चौंकाने वाली स्थिति सामने आई थी। चौंकाने वाली स्थिति आई सामने : समीक्षा में सामने आया था नवंबर तक मंडल में सभी कर्जदारों से कुल 150 करोड़ की वसूली होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक महज 18 करोड़ की धनराशि वसूली हुई है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 12.18 प्रतिशत है। वहीं, मंडल में कुल 17955 किसान एक-एक लाख से अधिक के कर्जदार हैं। इन सभी पर कुल 357 करोड़ रुपये का कर्ज है, लेकिन इनमें से अब तक महज 1289 किसानों ने ही 13.34 करोड़ की धनराशि दी है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 3.73 प्रतिशत है। मंडल के चारों जिलों में 16666 किसान अब भी करीब 344 करोड़ की धनराशि दबाए बैठे हैं। इनमें अलगीढ़ जिले में एक लाख से बड़े 4595 बकाएदारों पर 100 करोड़ का कर्ज है। इनमें से अब तक 453 ने ही धनराशि जमा की गई है। 1872 किसानों की आरसी जारी हो चुकी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अब डीएम सेल्वा कुमारी जे को पत्र लिखक वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व को स्थानीय स्तर पर इसकी बैठक करने के भी निर्देश दिए हैं।