
कविता, गीत, पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता से किया जागरूक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्वीप अभियान के तहत जनपद के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कविता, गीत, पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिए कविता एवं गीतों के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने युवा, बुजुर्ग एवं महिला मतदाताओं को जागरूक किया कि वह सभी अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें। हम अपने मतदान के प्रयोग से स्वयं का विकास एवं राष्ट्र का विकास करते हैं। प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग जरूर करें और मतदाता का वोट उसकी शान है। वोट करना हमारे लिए एक त्यौहार की तरह है, जिससे हम अपने भारत देश के लिए एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व का चुनाव करते हैं, जो हमारे मत के प्रयोग से ही संभव होता है। इसलिए मतदान हमारे लिए एक महा पर्व के रूप में देखा जाना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की ताकत को बढ़ाता है और प्रत्येक मतदाता का मतदान भारत का भविष्य निर्धारित करता है। आपका मतदान लोकतंत्र की जान और ताकत है जिससे प्रत्येक मतदाता स्वयं बनाता है। स्वीप अभियान कार्यक्रम कविता, गीत, पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलाई एवं विष्णुपुरी गृह निर्माण समिति कन्या इंटर कॉलेज समेत जनपद के समस्त ब्लॉकों के विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।