
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते 16 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 60,390 रुपये, अधजली मोमबत्ती व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए सोलह जुआरियों को 60,390 रुपये, अधजली मोमबत्ती व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 31.12.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा मारहरा में जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को 1190 रुपए तथा ग्राम फरीदपुर नहर पटरी के पास से 12 जुआरियों को 59,200 रुपए कुल 60,390/- रुपयों, अधजली मोमबत्ती व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 286/21 धारा 13 जुआ अधिनियम व मुअसं- 287/21 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- बबलू पुत्र संतोष निवासी बडोनी थाना मिरहची एटा।
- महेंद्र पुत्र नन्नू निवासी रसूलपुर गढ़ौली थाना मिरहची एटा।
- रविंद्र पुत्र महाराज सिंह निवासी जारथल थाना मिरहची एटा
- बिल्ला उर्फ उमेंद्र लाखन निवासी उपरोक्त।
- गौरव पुत्र सोवरन निवासी उपरोक्त।
- नरेश पुत्र मुन्नालाल निवासी जिन्हेरा थाना मिरहची एटा।
- अजय प्रकाश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त।
- जगदीश पुत्र अनारसिंह निवासी आजमपुर मिरहची एटा।
- हरिबाबू पुत्र माधौ निवासी नगला डूडा थाना कोतवाली देहात एटा।
- दीनदयाल पुत्र उल्फत निवासी चुन्नपुरा थाना कोतवाली देहात एटा।
- हरिओम पुत्र राम सिंह निवासी सरलई, कासगंज।
- पुष्पेंद्र पुत्र दीपचंद्र निवासी आजमपुर एटा।
- विमल पुत्र होतीलाल निवासी मौहल्ला मकबूलगंज थाना मारहरा एटा।
- अमन पुत्र बच्चू निवासी उपरोक्त
- इमराज पुत्र श्योदान निवासी उपरोक्त।
- धर्मेंद्र पुत्र सियाराम निवासी मौहल्ला चौबदार थाना मारहरा एटा। बरामदगी–
1- 60390 रुपए,
2- अधजली मोमबत्ती व ताश पत्ते।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री रामकेश राजपूत
2- उप निरीक्षक श्री अजय कुमार
3- उप निरीक्षक श्री रमाकांत शर्मा
- आरक्षी अंकित कुमार
5- आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार
6- आरक्षी कृष्ण कुमार
7- आरक्षी बबलू कुमार
8- आरक्षी रविकांत कुमार
9- आरक्षी विजेंद्र कुमार
10- आरक्षी कुशल कुमार
11- आरक्षी लोकेंद्र कुमार
12- आरक्षी चालक कोमल कुमार
13.आरक्षी चालक जगवीर सिंह