अभी अभी–

अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक महीने पहले से छापेमारी की खबर थी…
ये खबर थी कि समाजवादी पार्टी के लोगों पर छापेमारी होनी है।
जिस जगह पहले उंन्होने छापा मारा वो सपा का कार्यकर्ता नही था। ढूंढने गए थे पुष्पराज जैन को ढूंढ निकाला अपने ही सहयोगी पीयूष जैन को।
इस लिए जो पूर्व में गलती हो गयी थी उसको सुधारने के लिए अब सपा के एमएलसी पुष्प राज जैन के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। इसमे एक दो अन्य लोग भी लपेटे में आ गए है क्योंकि बीजेपी को ये दिखाना है कि छापे की कार्य वाही निष्पक्ष चल रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पीयूष जैन बीजेपी का आदमी है।
अपनी खीज मिटाने के लिए पुष्प राज जैन के यहाँ अब छापेमारी हुई–अखिलेश
अब यहाँ सवाल ये उठता है कि वो कौन से अधिकारी थे जिन्होंने छापे मॉरने से एक महीने पहले छापे की बेहद गोपनीय जानकारी लीक की? उनके खिलाफ भी जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए।