महानगर के सभी मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे और गिरिजाघर खुले

*महानगर के सभी मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे और गिरिजाघर खुले*


सोमवार सुबह महानगर के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरिजाघर खुल गए। सुबह पांच बजे से खुलने वाले मन्दिर पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं के लिए सात बजे खोले गए। मंदिर में सुबह से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर नियमानुसार पूजा अर्चना कर रहे है।लॉक डाउन के कारण 23 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बंद किये गए मंदिरों के कपाट सोमवार सुबह खोल दिये गए। सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो उन्हें काफी बदलाव देखने को मिला। क्योंकि जहां बिना रोकटोक के मंदिर में सीधे प्रवेश मिलता था, वहीं अब एक बार में मंदिर परिसर में केवल पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। दूसरा, मंदिर में घण्टे-घड़ियालों को कपड़े से ढक दिया गया है, ताकि कोई उसे छूएं नहीं। मंदिर में किसी भी भक्त को तिलक नहीं लगाया जा रहा है और न हाथ पर मोली बांधी जा रही। न ही प्रतिमाओं को स्पर्श कराया जा रहा है। इसके अलावा भक्तों को कोई प्रसाद नहीं दिया जा रहा। सभी का मास्क लगाकर मन्दिर में प्रवेश अनिवार्य है, लेकिन पहले दिन कई भक्त बिना मास्क के पहुंचे जिन्हें रुमाल से मुंह ढककर दर्शन करने के लिए कहा गया। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक के लिए कोई धार्मिक आयोजन नहीं होंगे।श्रद्धालुओ के लिए बाबा के द्वार सुबह सात बजे से खोले गए।श्री गिलहराज मंदिर के महंत योगी कोशलनाथ ने बताया कि इससे पूर्व बाबा का श्रृंगार ओर आरती की गई। पहले दिन कुछ भक्त बिना मास्क के पहुंचे, जिन्हें रुमाल से मुंह ढककर ही दर्शन करने के लिए कहा गया। व्यवस्थाओं में धीरे धीरे सुधार किया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks