
जिला पंचायत कार्यालय में लगेगी कल्याण सिंह की प्रतिमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की जल्द ही अलीगढ़ के जिला पंचायत परिसर में प्रतिमा लगेगी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग गई है। अतरौली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी के प्रस्ताव पर बोर्ड ने यह यह निर्णय लिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। जानकारों का दावा है कि कल्याण सिंह की अलीगढ़ में यह पहली प्रतिमा होगी।