केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का विरोध करते कांग्रेसी हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का विरोध करते कांग्रेसी हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जन विश्वास सभा की ओर जाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन व अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साढ़े तीन घंटे बाद गृहमंत्री के अलीगढ़ से रवाना होने पर सभी को रिहा किया गया। दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दीनदयाल अस्पताल परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से एक हाथ में पार्टी का झंडा व दूसरे हाथ में काले झंडे लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ताला नगरी की ओर बढ़े। पीएसी के पास पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। बसों में भरकर स्टेडियम लाकर अस्थाई जेल में बंद कर दिया। आरोप है कि यहां महिला कार्यकर्ताओं को पानी और शौचालय तक उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी, शेरपाल सिंह सविता, ब्रजराज राणा, आनंदपाल सिंह, विनोद पांडे, सोमवीर सिंह, रेखा शर्मा, अनीता करोसिया, रोहताश जाटव, कैलाश वाल्मीकि, एमएल पापा, नितिन चौहान, रूपेश पाठक, सागर सिंह तोमर शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks