समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव बने अंशुमान ,,,,

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कासगंज के युवा छात्र नेता एवं पहले से ही समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी अंशुमन यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। श्री अंशुमान के सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव बनने के बाद प्रथम बार कासगंज आने पर उनका जोरदार स्वागत किया। पांच दर्जन से अधिक वाहनो के काफिलो में सवार अंशुमान यादव के काफिलों पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत से गदगद यादव ने बताया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आहवान पर जानदार और शानदार संघर्षशील नेता छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का दायत्व सौंपा है उसकी पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा और जब तक जिंदगी है तब तक सपा के लिए ही काम करूंगा उत्तर प्रदेश में जैसा माहौल बना हुआ है उस से सभी वाकिफ हैं,बहन वेटियो के साथ बलात्कार, छेड़खानी गुंडाराज जिस तरीके से योगी जी की सरकार में चल रहा है,अभी एक जनसभा हुई थी कुछ शिक्षक भर्ती को लेकर विरोध जता रहे थे, बाबा योगी की एक एक वीडियो संसद में रोती हुई वायरल हुई थी,योगी जी भूल जाये इस बार सपा की सरकार आयेगी और साढे तीन सौ सीटे सपा के खाते में आयेगी, कासगंज की तीनो विधान सभाये सपा के खाते में है।
इनके प्रदेश सचिव चुनने के बाद कासगंज के सपा नेता व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है ,,,बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, वीरपाल सिंह यादव एडवोकेट, मनीष बघेल ,रविंद्र सिंह चौहान प्रॉपर्टी डीलर, गिर्राज सिंह यादव, कमल यादव ,अमन यादव ,आशीष यादव, तेजेंद्र यादव ,मयंक यादव, संजय यादव ,हिमांशु यादव ,अभय यादव, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है,,,,