नगर निगम ने सैटलाइट बस स्टैंड पर चालू किया रैन बसेरा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम ने सैटलाइट बस स्टैंड पर चालू किया रैन बसेरा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दिसम्बर में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सैटलाइट बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों व आसपास के खुले में विश्राम करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए रेन बसेरा बनाए जाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को सैटलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय पार्षद पूरन सिंह अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मलस्कनेर ऑक्सीमीटर के साथ साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 1. नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,2. गूलर रोड निकट पुंराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,3 भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा)चौराहे के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला/बच्चों के लिये,4. नौरंगलीलाल इंटर कालेज कठपुला अस्थाई रैन बसेरा पुरूष और महिला/बच्चों के लिये।,5. माल गोदाम सिटी साइट अस्थाई रैन बसेरा 6. केला नगर चौराहे पर अस्थाई रैन बसेरा,7. सैटलाइट बस स्टैंड पर अस्थाई रैन बसेरा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks