कार व मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण

एटा – थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता, चार दिन पूर्व थाना निधौलीकलॉ क्षेत्र में हुई कार व मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण, दो शातिर लुटेरों ने आगरा से बुकिंग कर निधौलीकलॉ क्षेत्र में चालक के साथ मारपीट कर कार लूट की घटना को दिया था अंजाम, एक अभियुक्त लूटी गई कार सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना निधौली कला पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग टीम के संयुक्त प्रयास से दिनांक 24.12.2021 को थाना निधौलीकलॉ क्षेत्र में हुई कार लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये एक अभियुक्त सोनू को लूटी गई कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरणः-
दिनांक 24.12.2021 को वादी श्री दिनेश पुत्र बच्चू सिंह, निवासी मुरैना, अमठेला, मध्य प्रदेश हालपता नालंदा टाउन, शमशाबाद रोड, आगरा द्वारा थाना निधौली कला पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी आगरा में रहकर करीब चार वर्षो से किराए पर गाड़ी चलाता है, दिनांक 24.12.2021 को आईएसबीटी आगरा से 2 लोगों ने जनपद एटा में गहराना गांव के पास आने के लिए 2000 रूपये में उसकी गाड़ी वैगनआर कार नं- यूपी 80 एफबी 6128 किराए पर की थी। जब शाम के समय गाड़ी गांव गहराना के पास पहुंची तभी उक्त दोनों ने वादी की गर्दन में रस्सी जैसे कोई चीज डालकर गाड़ी रोकने के लिए कहा वादी किसी तरह उनसे जान बचाकर गाड़ी से उतर कर भाग गया और दोनों लोग उसकी गाड़ी को लेकर भाग गए। गाड़ी में चालक का मोबाइल फोन भी छूट गया है। इस सूचना पर थाना निधौलीकलॉ पर मुुअसं- 247/21 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरणः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के अनावरण तथा संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष निधौलीकलॉ को निर्देशित किया गया तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग को निधौलीकलॉ पुलिस के वॉछित सहयोग हेतु लगाया गया। दिनांक 27/28.12.2021 की रात्रि में थाना निधौलीकलॉ पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में लूट की योजना बना रहे अभियुक्त सोनू पुत्र रमेश चन्द्र पचौरी निवासी पिलखुनी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज को नगला पार्वती के पास से लूटी गई एक वैगन आर कार सहित समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया हैं तथा सहअभियुक्त सौरव अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से एक तमन्चा व तीन कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद किये गये हैं। इस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना निधौली कला पर मुअसं- 255/21 धारा 394/401 भादवि व मुअसं- 256/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्यः-
1. पूर्व की योजना के तहत घटना वाले दिन अभियुक्तों द्वारा आईएसबीटी बस स्टैंड आगरा से वैगनआर गाड़ी ₹2000 में किराए पर की गई थी।
2. दोनों अभियुक्त आगरा से अवागढ़ होते हुए गाड़ी को गांव के गहराना जंगलों के कच्चे रास्ते पर ले गए जहॉ चालक की हत्याकर गाड़ी लूटने की योेजना के तहत सौरभ ने पीछे से ड्राइवर के गले में जूतों के फीते की रस्सी डालकर उसे मारने का प्रयास किया तो चालक किसी तरह उनके चंगुल से बच कर गाड़ी से उतरकर भाग निकला तथा अभियुक्त गाड़ी तथा चालक का मोबाइल फोन लूट कर वहां से भाग गए।
3. चालक का लूटा हुआ फोन सोनू ने सौरभ को दे दिया था तथा पकड़े जाने के डर से गाड़ी की नंबर प्लेट भी फेंक दी थी।
4. इस घटना की जानकारी अभियुक्त सोनू ने अपने भाई जोगेंद्र उर्फ भगत जी जो फरीदाबाद में रहता है को दी तो जोगेन्द्र ने उन्हें बताया कि वे लोग गांव जावड़ा में जय किशोर के यहां चले जाएं, जिसे सोनू तथा सौरव पहले से ही जानते थे।
5. जब अभियुक्त ग्राम जावड़ा पहुॅचें, तो वहॉ उन्हें जयकिशोर का भाई ब्रजकिशोर मिला उसे भी अभियुक्तों ने पूरी बात बताई और गाड़ी की बिक्री के रुपयों में से हिस्सा देने की बात कही।
6. बात तय होने पर अभियुक्त रात को ब्रजकिशोर के घर पर ही रुके तथा गाड़ी वहीं खड़ी करके सुबह चले गए।
7. दिनांक 27.12.2021 को सोनू और सौरव ने ब्रजकिशोर के घर आकर बताया कि उन्हें एक ग्राहक मिल गया है, और गाड़ी बिक्री का तुम्हारा हिस्सा जल्दी आकर उसे देेंगे। और गाड़ी लेकर दोनों रामनगर वाले रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके लूटपाट की योजना बनाने लगे। और इसी बीच एटा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. सोनू पुत्र रमेश चन्द्र पचौरी निवासी पिलखुनी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज। फरार अभियुक्त का नामपताः-
  2. सौरव पुत्र उपेन्द्र कुमार शर्मा नि0 पिलखुनी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज बरामद मालः-
  3. एक कार वैगनआर नं0 यूपी 80एफबी 2861
  4. एक तमन्चा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
  5. थानाध्यक्ष श्री हेमन्त कुमार राघव थाना निधौली कला।
  6. उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह थाना निधौली कला।
  7. उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार इन्टैलीजैन्स विंग एटा।
  8. है0का0 510 दीपेन्द्र सिंह थाना निधौली कला।
  9. का0 1149 प्रिंस चौधरी थाना निधौली कला।
  10. का0 818 रामेश्वर सिंह थाना निधौली कला।
  11. का0 हरिकेश गूजर इन्टैलीजैन्स विंग एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks