घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व इन्वर्टर चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व इन्वर्टर चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मडराक क्षेत्र में इन दिनों चोरी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कल शाम को चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया और घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे हुए 25 हजार रुपये व एक इन्वर्टर चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सासनी गेट थाना क्षेत्र के रूपकिशोर पुत्र सुखराम सिंह निवासी गोपालपुरी ने बताया कि पड़ियाली में वह मकान बनाकर पिछले दो साल से उसमें हार्डवेयर का काम करते हैं। कल शाम को चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और ताला तोड़कर अलमारी में रखी हुई 25 हजार रुपये की नगदी व एक इन्वर्टर चोरी कर ले गए। करीब पौने नौ बजे रूपकिशोर घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामन इधर उधर बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks