290 लीटर कच्ची शराब, 2500 लीटर लहन, 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ जनपदीय पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब की बरमादगी हेतु चलाए गए 24 घंटे के अभियान के तहत कुल 290 लीटर कच्ची शराब, 2500 लीटर लहन, 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बरमादगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 290 लीटर कच्ची शराब, 2500 लीटर लहन, 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित 14 अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1. थाना कोतवाली देहात-
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों भारत पुत्र लेखराज, दिनेश पुत्र मटरु, उमेश पुत्र मटरु व कुमरपाल पुत्र चुन्नीलाल निवासीगण बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा को 80 लीटर कच्ची शराब व 2500 लीटर लहन के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2. थाना मारहरा
थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो अभियुक्त राजेश पुत्र वीरेंद्र, अज्ञेश पुत्र गोपीचंद्र निवासी धरपसी थाना मारहरा एटा को 45 क्वार्टर अवैध देसी शराब व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गांव धरपसी से गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3. थाना बागवाला-
थाना बागवाला पुलिस द्वारा पांच अभियुक्त लोकेंद्र पुत्र रमेश, जयवीर पुत्र परमेश्वर, सतीश पुत्र दयाराम, जवाहरलाल पुत्र रामदास निवासीगण कीलरमऊ थाना बागवाला व राजेश पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला एटा को 140 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

4. थाना नयागांव-
थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जगतपाल पुत्र प्रवेश कुमार उनासी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर थाना सकरौली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

5. थाना सकरौली-
थाना सकरौली पुलिस द्वारा दो अभियुक्त राहुल पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला श्री कृष्ण थाना सकरौली एटा व रोहिताश पुत्र चंद्रपाल निवासी हंसपुर थाना सकरौली एटा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर थाना सकरौली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करो थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks