अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गांव वालों की मदद से गिरफ्तार

एटा- थाना‌ नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गांव वालों की मदद से गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा ग्राम गाही से गांव वालों की मदद से 1 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.12.2021 को थाना नयागांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाही गांव में एक अभियुक्त सुमित पुत्र उमेशचन्द्र निवासी बावन नगला थाना अलीगंज जिला एटा अवैध असलहा कारतूस के साथ घूम रहा है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से एक अभियुक्त सुमित को एक अवैध तमंचा 315 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा सम्बन्धित मु0अ0स0- 207/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- सुमित पुत्र उमेशचन्द्र निवासी बावन नगला थाना अलीगंज जिला एटा

बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks