
एटा ~ जनपदीय पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए 24 घंटे के अभियान के तहत कुल 08 वारंटी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 08 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
थाना मारहरा-
- शिशुपाल पुत्र बनबारी निवासी जाहिदपुर थाना मारहरा एटा।
- राकेश पुत्र सुखराम निवासी मुईनुद्दीन पुर थाना मारहरा एटा।
- बनबारी पुत्र टीकम निवासी जाहिदपुर थाना मारहरा एटा।
थाना मिरहची-
- लेखराज पुत्र उदल निवासी फतेहपुर थाना मारहरा एटा।
- मदनलाल पुत्र वीरेंद्र निवासी आसेपुर थाना मिरहची एटा।
थाना नयागांव-
- कालीचरन सिंह पुत्र मेघनाथ निवासी मोहम्मदपुर पट्टी थाना नयागांव जनपद एटा
- रामसरन सिंह पुत्र गजराज सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव जनपद एटा
थाना जसरथपुर
- जोगेंद्र पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम नगला बहादुर थाना जसरथपुर एटा।