निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना‌ निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी दलशाहपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 253/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. सतेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी दलशाहपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा ।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 श्री रमेशचन्द्र
  2. का0 प्रिन्श चौधरी
  3. का0 रामेश्वर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks