प्रयागराज नगरी में जनपद एटा के चार शिक्षक सम्मानित …

प्रयागराज नगरी में जनपद एटा के चार शिक्षक सम्मानित

प्रयागराज की प्रयाग संगीत समिति में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रादेशिक शैक्षिक समागम कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जनपद के चार शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज व वाराणसी ने अंगवस्त्रम ,प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद के सहयोग से प्रयागराज में स्कूलों में शैक्षिक नवाचारों के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ाने के लिए प्रयाग संगीत समिति में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश के 270 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था । कार्यशाला में प्रदेश से आए शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों के बीच किये जा रहे अनुभवों को साझा किया तथा बच्चों में शिक्षा का सर्वोत्तम विकास कैसे किया जाय इस पर परिचर्चा की। जनपद के चार शिक्षकों शीतलपुर की कंपोजिट विद्यालय ऑन की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह,निधौली कलां की प्राथमिक विद्यालय समोखर की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह,अवागढ़ के प्राथमिक विद्यालय कुसैत के शिक्षक हेम रतन दक्ष,सकीट के प्राथमिक विद्यालय नगला गंगी के प्रधानाध्यापक विकास मिश्र ने कार्यक्रम में बच्चों के बीच किए जा रहे अपने प्रयोगों एवम् नवाचारों को कार्यशाला में PPT के माध्यम से साझा किया। शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी राकेश सिंह ने चारों शिक्षकों को अंगवस्त्र , प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । प्रयागराज में जनपद एटा के शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह ने सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks