
भविष्यवाणियां:नास्त्रेदमस ने की थीं ये डराने वाली भविष्यवाणियां, साल 2022 में मचेगी भयानक तबाही!
नया साल शुरू होनों में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। कोरोना महामारी की मार झेल रही दुनिया के सामने बड़ा सवाल है कि आने वाला साल 2022 कैसा होगा? फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातरसच साबित होती हैं।नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणियां की हैं उन पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं जो दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 के लिए की गईं अपनी भविष्यवाणियों में धरती पर तबाही के संकेत दिए हैं।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा जिसकी जह से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके अलावा धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में कई डरावनीं बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि इस साल धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐस्टरॉइड की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी चट्टानें गिरेंगी जिसकी वजह से भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने के चलते भारी नुकसान होगा।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। अमेरिकी डॉलर तेजी से नीचे गिरेगा। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ने कहा है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानने लगेंगे। इनमें लोग अधिक पैसा निवेश करेंगे जो धरती पर तबाही लाएगा।
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में तबाही मचने के बाद शांति आएगी। इससे पहले दुनिया में 72 घंट के लिए अंधेरा छा जाएगा। उन्होंने कहा कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच हो रही जंग एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगी। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में फ्रांस में बड़ा संकट आएगा। इस देश में एक बड़ा तूफान आएगा जिसकी वजह से तबाही मचेगी। इस तूफान की वजह से दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में चौंकानी वाली बात कही है। उन्होंने कहा है कि साल 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन इंसानों पर नियंत्रण कर सकता है। साल 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाला कंप्यूटर राज करेगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को समाप्त कर देंगे।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बड़े धमाके की आशंका जताई है। भविष्यवाणी के मुताबिक, मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के टेस्ट के दौरान यह बड़ा धमाका हो सकता है।