जन विश्वास यात्रा पहुंची जैथरा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब किया गया भव्य स्वागत

एटा।भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा मैनपुरी के कुरावली से चलकर ग्राम वरना होते हुए जैथरा पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने ग्राम वरना पहुंचकर जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया इसके उपरांत जन विश्वास यात्रा जैथरा पहुंची, जहां एक जनसभा को पी एल वर्मा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व बदायूं सांसद संघ मित्रा मौर्य ने संबोधित किया गया जन विश्वास यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनसमूह उमड़ा जिसको देख लोग हतप्रभ रह गए हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया, जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव,विजेंद्र सिंह चौहान चेयरमैन, कुशल पाल सिंह राठौर, प्रदीप गुप्ता चेयरमैन अलीगंज, कर्नल जाहर सिंह,मेघ सिंह शाक्य सहित कई बड़े नेता मंच पर उपस्थित रहे इनको देख जैथरा का मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा,
जन विश्वास यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के जन्म समूह आई हुई हजारों गाड़ियों की वजह से एटा अलीगंज मार्ग बाधित रहा जिसको खोलने के लिए पुलिस मशक्कत करती हुई दिखाई दी