
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 24.09.2021 को वादिया पूजा पुत्री राकेश निवासी बरतरा थाना नयागांव एटा द्वारा लिखित सूचना के आधार पर थाना नयागांव पर मुअसं- 152/21 धारा 376डी, 323, 504, 452, 506 भादवि बनाम अभियुक्तगण 1.सर्वेश पुत्र गंगाराम निवासी बरतरा थाना नयागांव जिला एटा 2.संतोष पुत्र गंगाराम निवासी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.12.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त सर्वेश पुत्र गंगाराम निवासी बरतरा थाना नयागांव जिला एटा को समय करीब 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त संतोष उपरोक्त को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- सर्वेश पुत्र गंगाराम निवासी बरतरा थाना नयागांव जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 उदयराम गौतम
2- उ0नि0 मान सिंह
3- का0 अरविन्द कुमार
4- कां0 खजान सिंह