जलेसर नगर पालिका पर होटल मालिक एवं धर्मगुरुओं यह साथ जलेसर एसडीएम ने की बैठक
जलेसर नगर पालिका परिसर में जलेसर एसडीएम अरुण कुमार कुमार एवं थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह, एसएसआई सुरेंद्र शर्मा के साथ होटल मालिक ढाबा मालिक एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक की जिसमें जलेसर नगर के धार्मिक स्थलों एवं होटल रेस्टोरेंट को खोलने को लेकर गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है । उत्तरप्रदेश में सोमवार को धार्मिक स्थल, मॉल, होटल और रेस्टोरेन्ट खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई ।धार्मिक स्थल स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क कर सभी निर्देशों का पालन करेंगे।
धार्मिक स्थल में एक बार में 5 से ज़्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।अल्कोहल युक्त सेनिटाइज़र और थर्मल स्कैनर रखना अनिवार्य होगा । जिनमें लक्षण नहीं पाया जाएगा, उसी को प्रवेश मिलेगा। साथ ही सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।जूते चप्पल या तो गाड़ी में छोड़कर आएं या फिर चप्पल स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए
धार्मिक स्थल पर कोविड से बचने के लिए घोषणा की जानी चाहिए ।एसी चलाए जा सकते हैं लेकिन टेम्परेचर 24 से 30 डिग्री के बीच होनी चाहिए।मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं होगी, प्रसाद वितरण नहीं होगा, समूह