
एटा। जी जी टी रोड से सैदपुर गांव जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवार में आमने सामने से टक्कर हो गई है, जिसमे एक पीआरडी जवान प्रकाशचंद पुत्र सत्यवीर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम सराय थाना बागवाला एटा, की मृत्यु हो गई है और दूसरी मोटर साइकिल पर सवार विकास पुत्र कुंवरपाल निवासी कस्बा व थाना सकीट, एटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, शव को मोर्चरी भिजवाया गया है, परिजनों को सूचना दे दी गई है, मजरूब को जिला अस्पताल एटा में भरती करवाया गया है,law & order की कोई समस्या नहीं है
राजीव कुमार थाना प्रभारी मलावन