
किसान नेताओं को लिखा पढ़ी मैं गुंडा बनाने में लगी पुलिस एवं 02 अक्टूबर को साउसपुर में हुई 20 लाख की डकैती का खुलासा ना होने से आक्रोशित किसानों ने मिरहची थाने का 03 घंटे तक घेराव किया सीओ एवं कोतवाल के कमेटी बनाकर 01 सप्ताह में खुलासे के आश्वासन पर माने किसान एटा । किसान नेता अखिल संघर्षी के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार झूठे लिखे जा रहे हैं मुकदमों सहित साउसपुर निवासी बखेडी सिंह के यहां 02 अक्टूबर को 2000000 की पड़ी डकैती के पश्चात अब तक माल बरामद ना होने तथा थाना क्षेत्र के नगला जवाहरी की लगभग 1 माह से गायब लड़की की बरामदगी न होने से आक्रोशित क्षेत्रीय किसानों ने आज दिनांक 25.12.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने मिरहची थाने का लगभग 3 घंटे तक घेराव किया उक्त घेराव करते हुए किसानों ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय राजनेताओं के षड्यंत्र की वजह से किसान नेता अखिल संघर्षी के विरुद्ध लगातार झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं पिछली बार अमृतपुर में लिखा गया मुकदमा अभी खत्म भी नहीं हो पाया तब तक नया मुकदमा चुनाव को बाधित कराने को लेकर लिखा गया है जबकि अपने सार्वजनिक 20 साल के जीवन में कभी भी उन्होंने गलत लोगों का साथ नहीं दिया है और निरंतर पीड़ित, दलित, मजदूर, किसानों के लिए संघर्ष करते रहे वही कुछ लोग उनके ऐतिहासिक जीवन को खराब करने के उद्देश्य से सरकार के इसारे पर निरंतर साइलेंट तरीके से फर्जी मुकदमे लिखा कर मुकद्दमों की लम्बी लिस्ट बनबाना चाहते हैं इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं उक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव साउसपुर के बखेडी सिंह पुत्र सूरज सिंह के यहां 02 अक्टूबर 2021 को डकैती में पुत्र वधू एवं दीपावली के अवसर पर घर आयीं पुत्रियों का लगभग ₹2000000 का जेवर डकैती में चला गया था उसका पुलिस ने आज तक खुलासा नहीं किया है और ना ही जेवर बरामद कराया है तथा डकैती में गए मोबाइल के बरामद होने के बावजूद भी संदिग्ध लोगों को ससम्मान छोड़ दिया गया अब तो डकैती की वजह से बखेड़ी सिंह की पुत्री को उसके ससुराली जनों ने अपने घर रखने से मना कर दिया है तथा उक्त थाना क्षेत्र के ही गांव नगला जवाहरी की लड़की जो बदायूं जनपद में शादी हुई थी जो पिछले लगभग 1 माह से जेवरात सहित गायब है उपरोक्त गम्भीर समस्याओं को देखते हुए आक्रोशित किसानों ने अनिश्चितकालीन के लिए थाना पर जमे रहने का ऐलान किया जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सीओ सदर एवं कोतवाल मिरहची ने किसान नेता अखिल संघर्षी पर लिखे गए मुकदमा को तत्काल खत्म करने एवं एवं उपरोक्त 2000000 की डकैती का 01 सप्ताह में खुलासा कर माल बरामद कराने के लिए आज ही एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र की गायब लड़की को बरामद कर न्यायालय के समक्ष तत्काल प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया उक्त आश्वासनों के पश्चात आंदोलनरत किसानों ने निर्णय लिया कि अगर एक हफ्ता के अंदर उपरोक्त समस्याओं का समाधान पुलिस के द्वारा नहीं किया गया तो 10 जनवरी को एटा में प्रस्तावित किसान महापंचायत में उक्त मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाते हुए एटा से लखनऊ तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा और उच्च स्तरीय समिति गठित करा कर समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लेते हुए फिलहाल थाने का घेराव कर चल रही पंचायत को स्थगित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, युवा प्रदेश प्रवक्ता बिनय एडवोकेट, जिला अध्यक्ष एटा पिंकी भैया, जिला अध्यक्ष कासगंज आशीष प्रताप गांधी, दुर्गेश कुमार, आशुतोष, कुलदीप कुमार, विनय कुमार, हर्षवर्धन सिंह, बरखेड़ी सिंह, प्रदीप हरनाबली, सुखबीर फौजी क्रांतिवीर, शशिकांत, मनोज देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।