यूपीस्टेट अर्थोरिटी के मेंबर सेक्रेटरी बने न्यायिक अधिकारी संजय सिंह – रिपोर्ट शुभम शर्मा

यूपीस्टेट अर्थोरिटी के मेंबर सेक्रेटरी बने न्यायिक अधिकारी संजय सिंह – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – तैनात मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष व पीठासीन अधिकारी संजय सिंह(प्रथम) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब वह यूपी स्टेट लीगल सर्विस अर्थोरिटी के मेंबर सेक्रेटरी बनाए गए हैं।रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। न्यायिक अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में मेंबर सेक्रेटरी की एक ही पोस्ट होती है। यह अर्थोरिटी पूरे प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कंट्रोलिंग अर्थोरिटी है। उन्होंने बताया कि मई 2019 में एडीजे के रूप में अलीगढ़ में ज्वाइन किया था। इसके बाद 2020 में डीजे के पद पर प्रमोशन होने के बाद मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण पीठासीन अधिकारी का पद संभाला था। पिछली पांच अदालतों में 750 मोटर व्हीकल क्लेम के मुकदमे निस्तारण कराते हुए मृतकों के परिजनों व घायलों को करीब 50 करोड़ का प्रतिकर दिलवाया गया था। इसके चलते अलीगढ़ पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। इस उपलब्धि पर न्यायिक अधिकारी संजय सिंह को बीते दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks