साथा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा

साथा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कासिमपुुर में साथा चीनी मिल का इस साल का पेराई सत्र शुरू हो गया। एडीएम वित विधान जायसवाल व एसडीएम कोल संजीव ओझा ने शुभारंभ फीता काट कर किया। एडीएम वित ने बताया इस बार छह लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जो पिछले सत्र के लक्ष्य से एक लाख कुंतल अधिक है। पिछले सत्र में साथा चीनी मिल ने शासन की तरफ से मिले पांच लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.52 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी। मिल आए दिन की तकनीकी खराबी व ईधन के अभाव से जूझती रहीं, जिससे लक्ष्य पूरा न हो सका। जिसके चलते प्रबंधन को मिल से गन्ने को साबितगढ़ आदि मिलों को डायवर्ड करना पडा था।कार्य दायी कंपनी बालाजी सोल्यूशन के एमडी दीपक यादव ने बताया कंपनी की तरफ से 350 टैक्नीशियनों की टीम मशीनों पर बारीकी से नजर रखेगी। जिससे किसानोें को समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मिल प्रबंधन की तरफ से बताया जा रहा है अभी मिल को चलने में एक हफ्ता का समय लग सकता है। इस दौरान मिल के महाप्रबंधक राम शंकर, जिला गन्ना अधिकारी डा. सुभाष यादव ,महेश गर्ग ,मिल के कर्मचारी एवं अधिकारियों केे साथ अन्य गन्ना किसान भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks