चोरी के शक में नाबालिग की पिटाई के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ कोतवाली नगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में चोरी के शक में नाबालिग की पिटाई के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, अभियोग दर्ज कर भेजा जेल*

दिनांक 06.06.2020 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शीर्षक *”कोतवाली नगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में चोरी के शक में नाबालिग युवक को पेड़ से बांधकर की पिटाई”* का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 07.06.2020 को *मुअसं- 355/20 धारा 342, 323 भादंवि बनाम अभियुक्त राकेश पुत्र मुलायम सिंह निवासी बीगौर थाना रिजोर जनपद एटा* के विरुद्ध पंजीकृत कर मोहल्ला जगन्नाथपुरी थाना कोतवाली नगर एटा में जाकर तफ्तीश की गयी तो पाया गया कि दिनांक 20.05.2020 को कवाड़ के गोदाम स्थित गली नं0 06 जगन्नाथपुरी थाना कोतवाली नगर एटा के मालिक राकेश पुत्र श्री मुलायम सिंह निवासी बीगौर थाना रिजोर एटा ने पूर्व में अपने गोदाम में हुयी चोरी के शक में पकड़े गये दो लड़कों भोली पुत्र पप्पू निवासी भगीपुर थाना कोतवाली नगर एटा तथा विशाल पुत्र अनिल निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा में से एक लड़के को बन्धक बनाकर उसकी पिटाई की है। जांच के दौरान इस बात की पुष्टि स्थानीय लोगों द्वारा की गई। गोदाम मालिक राकेश उपरोक्त को दिनांक 07.06.2020 को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 संजीव कुमार
2- आरक्षी देवेन्द्र सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks