
एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 अभियुक्त रघुवीर पुत्र चोखेलाल निवासी ग्राम अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज जिला एटा को मुखबिर खास की सूचना पर फतेहपुर जनासी मार्ग के पास से समय करीब 09.30 बजे 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 378/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1.रघुवीर पुत्र चौखेलाल निवासी अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज जिला एटा।
बरामदगी-
- 45 लीटर अवैध कच्ची शराब।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- उ0नि0 श्री नेत्रपाल गौतम
- का0 सन्त कुमार
- का0 धर्मेन्द्र कुमार