पैठ कालोनी में आग लगने से लाखों का नुकसान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पैठ कालोनी में आग लगने से लाखों का नुकसान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कासिमपुर की पैठ कालोनी में चेतन प्रकाश वार्ष्‍णेय रहते हैं।चेतन प्रकाश वार्ष्‍णेय आरएसएस के पदाधिकारी बताए जाते हैं।आज सुबह चेतन प्रकाश की पत्नी रूबी वार्ष्‍णेय रसाई में खाना बना रही थीं। अचानक रसोई में आग लग गई। कासिमपुर पावर हाउस स्थित पैठ कालोनी में आज सुबह खाना बनाते वक्त घर में भयंकर आग लग गई। आग से खाना बना रही महिला बुरी तरह से झुलस गई एवं पूरा घर जल गया। आनन – फानन में परिजन महिला को गंभीर हालत में छेरत स्थित प्राइवेट नर्सिग होम ले गए जहां से उसे अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पैठ कालोनी में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी चेतन प्रकाश वार्ष्‍णेय अपने परिवार के रहते है। इनकी दस दुकान मार्केट में रामजीलाल बुक सेलर के नाम से दुकान है रोज की तरह सुबह सात बजे करीब सभी दुकान एवं बच्चें स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसने के लिए रूबी वार्ष्‍णेय रसोई में खाना बना रही थी। अचानक गैस की लो ने साड़ी में आग पकड़ ली। उनकी समझ में कुछ आता जब तक आग कमरे में लगे पर्दो में लगते हुए विकराल रूप धारण करते हुए पूरे घर में फैल गई। रूबी वार्ष्‍णेय के देवर गौरव वार्ष्‍णेय का ध्यान उनकी तरफ गया उन्होंने तुरंत आग से घिरी हुई भाभी को बहार की तरफ निकाला, जिससे वह भी आग की चपेट में आने से हल्के से झुलस गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks