विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तुरंत ही मंदिर पर पहुंचकर भारी विरोध दर्ज करवाया

एटा,24दिसंबर।मोहल्ला शिवपुरी में डाकघर में स्थित भगवान महादेव का 75 वर्ष पुराने मंदिर में भगवान महादेव की चांदी से मढ़ी हुई अति प्राचीन शिवलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में खंडित कर शिवलिंग की चोरी कर ली प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में दूसरी शिवलिंग लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तुरंत ही मंदिर पर पहुंचकर भारी विरोध दर्ज करवाया इसके बाद प्रशासन तथा सदर विधायक द्वारा तुरंत ही पहुंचकर चोरों के प्रति उचित कार्यवाही करने का तथा मंदिर का जीर्णोद्धार कर दोबारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सही समय एवं उचित तरीके से कराने का आश्वासन दिया गया है मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने क्षेत्राधिकारी एटा से बार्ता की तो उन्होंने मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर मौजूद रहे जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ , दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका श्रीमती निशा चौहान, श्रीमती मीनू गुप्ता ,माधवी उपाध्याय, मनीष वर्मा ,पवन कुमार, विजय गुप्ता ,मनोज गुप्ता, नवीन कुमार ,अभिनव कुमार, सहित बहुत सारे सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय हिंदू भाई मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks