तीन नामजद आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पूर्व माॅर्निंग वाक पर निकली महिला की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना में फरार चल रहे महिला सहित तीन नामजद आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 251/20 धारा 302, 120बी भादंवि की घटना में फरार चल रही एक महिला सहित तीन नामजद अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 06.06.2020 को वादी श्री हरिओम सिंह पुत्र स्व. बहोरनसिंह निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा व थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि दिनांक 03.06.2020 को गीता पत्नी मुनेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला तुलसीनगर कस्बा व थाना जैथरा ने तुलसीनगर के शिवाकांत व मोहल्ला जाटवान के शिवमंगल के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वादी की पत्नी सीता को माॅर्निंग वाक के बहाने बुलाकर उसके गोली मार दी, जिससे दिनांक 05.06.2020 को वादी की पत्नी की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 251/20 धारा 302, 120बी भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण शिवमंगल तथा शिवाकांत को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर सहित जैथरा अलीगंज रोड़, एस्सार पेट्रोल पंप के पास से समय करीब 22.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दिनांक 07.06.2020 को घटना में फरार अभियुक्ता गीता देवी को कांशीराम आवास कालोनी के पास से समय करीब 05.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शिवमंगल के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- शिवमंगल उर्फ गुड्डू पुत्र नरसिंहपाल निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा व थाना जैथरा एटा।
2- शिवाकांत उर्फ सोनी पुत्र अवधेश सिंह निवासी मोहल्ला तुलसीनगर कस्बा व थाना जैथरा एटा।
3- गीता देवी पत्नी मुनेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला तुलसीनगर कस्बा व थाना जैथरा एटा।

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा तीन जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी दीपक त्रिवेदी
5- महिला आरक्षी हिमांशु

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks