समाज के उत्थान के लिए महिलाओं व युवाओं की राजनैतिक हिस्सेदारी अहम —- रत्नेश कश्यप
भाजपा ने ग्रामीण अचंलो में विभिन्न योजनाओं के जरिए खोला विकास का खजाना — विपिन वर्मा

एटा! मानव हित पार्टी पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को शहर के रेलवे रोड स्थित अरूणा नगर गेस्ट हाउस में भाजपा के घटक दल के रूप में सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान गेस्ट हाउस कैंपस में न सिर्फ मानव हित पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्शायी ,बल्कि भाजपा के कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के अलावा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने भी अपनी मौजूदगी दर्शा कर मानव हित पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्होंने भाजपा के प्रति अपना जो समर्पण भाव जाहिर किया है निश्चित रूप से आने वाले दिनों में उनके समाज के उत्थान, युवाओं की उन्नति और जिन ग्रामीण अंचलों में वे निवास करते हैं , उनके विकास की जो भी व्यवस्थाएं होंगी उन्हें भारतीय जनता पार्टी उनके इस भरोसे पर पूरी तरह से पालन कराकर खरा उतरेगी।

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ कहा कि भाजपा कोई क्षेत्रीय दल नहीं है वह विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है! उन्होने कहा कि भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कमान अपने हाथ में ले ली है ,यही वजह है कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है शहरों की भांति ग्रामीण अंचलों में भी सुविधाएें मुहैया कराने को खजाना खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक गांव शहरों की भांति सुविधाओं से सुसज्जित ना हो।
मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कृष्ण गोपाल सिहं कश्यप उर्फ बंटी ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों को समान रूप से गले लगा कर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, भेदभाव जातिवाद संप्रदायवाद वर्ग बाद परिवारवाद से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास कि जो परंपराएं हैं भाजपा ने चौतरफा विकास करा कर उन्हें पूरा किया है। आने वाला समय उन पिछड़ी जातियों के उत्थान का वक्त है जो किन्ही न किन्ही परिस्थितियों में शिक्षा से वंचित रहीं, रोजगार से वंचित रहीं और सामाजिक विकास अथवा उत्थान कर पानी में बिछड़ गए ऐसे सभी जातियों को भाजपा की सरकार सही दिशा देने का काम कर रही है, इधर जिला पंचायत अध्यक्ष कासगंज श्रीमती रत्नेश कश्यप ने अपनी समाज की महिलाओं और युवाओं को राजनैतिक हिस्सेदारी पाने के लिए राजनीति में आगे आने का आव्हान किया उनका कहना था कि समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक समाज के युवा राजनीतिक भागीदारी से दूरी बनाए रहे। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, कश्यप समाज के नेता डॉक्टर सूरज पाल कश्यप, सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित, मानव हित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राजपूत, श्रीमती डॉली चौधरी, सीपी कश्यप, अमित राज दीक्षित, रवि लोनिया चौहान, ओमवीर सिंह चौधरी, विष्णु कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, राजू कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी कार्यक्रम का संचालन राजू कश्यप राष्ट्रिय अध्यक्ष महर्षि कश्यप महासभा भारत द्वारा किया गया।