लोग पिछले 15 दिन से इस नरक में रहने को विवश हैं

एटा प्रेम नगर गली नंबर दो के लोग बिना किसी अपराध के एटा नगरपालिका अध्यक्ष की महान कृपा के कारण क्रूर नरक भोगने को विवश हैं।

इस गली में सीवर पड़ चुकी है गली में बहुत अच्छी सीसी हो रखी थी फिर भी अकारण गली को उधेड़ दिया गया।

नोटिस नाली पर अतिक्रमण का दिया लेकिन शानदार सीसी को ब्याज में बिना कारण के ही तोड़ दिया।
लोगों को इस पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार की बड़ी बदबू आ रही है।

लोग पिछले 15 दिन से इस नरक में रहने को विवश हैं
किसी की बाइक गिर रही है,तो कोई ठोकर खाकर चोटिल हो रहा है,बड़े बुजुर्ग घरों में कैद रहने को विवश हैं।
गलीवासी हर तरफ गुहार लगा चुके हैं पर परिणाम शून्य ही है।

अगर अगले दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होता
तो जिला प्रशासन बड़े आंदोलन को तैयार रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks