रिटायर्ड शिक्षक के खाते से चार लाख रुपये पार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रिटायर्ड शिक्षक के खाते से चार लाख रुपये पार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जट्टारी में धोखाधड़ी से बैंक से रुपये निकालने का गिरोह सक्रिय है। एक रिटायर्ड शिक्षक के 25 साल पुराने खाते से चार लाख रुपये पार कर दिए गए हैं। अपने खाते से शिक्षक ने आखिरी बार 29 नवंबर को 20 हजार रुपये निकाले थे। गुरुवार को एंट्री के लिए नई पासबुक लेने आया तब खाते में मात्र छह हजार रुपये की रकम देख उसके होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। शाखा प्रबंधक ने 15 दिसंबर को विड्रोल के जरिए रकम निकालने की जानकारी दी है। बैंक में लगे सीसीटीवी दो दिन बाद दिखाने की बात कही है।टप्पल क्षेत्र के उसरह निवासी बलवीर सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उनका वर्ष 1996 से कस्बा की सेंट्रल बैंक में खाता है। बलवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के नेरवा गांव में प्रिसिपल पद से वर्ष 1996 में रिटायरमेंट हुए थे। जब से उनकी पेंशन सेंट्रल बैंक खाते में आती है। 29 नवंबर को बीस हजार रुपये घर के खर्च के लिए खाते से निकाले थे। उस समय खाते में चार लाख से ऊपर रुपये जमा थे। गुरुवार को पासबुक की एंट्री देखी तो उसमें छह हजार रुपये हैं। धोखाधड़ी से चार लाख रुपये निकाले लिए हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक से जानकारी की तो बताया कि 15 दिसंबर को विड्रोल फार्म भरकर चार लाख रुपये निकाले हैं। पीड़ित अध्यापक ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी धनराशि बिना फोटो देखकर कैसे निकाल दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks