भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान खुशहाल होगा: किरण यादव

भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान खुशहाल होगा: किरण यादव

कासगंज।थाना दरियावगंज : पूर्व प्रधानमंत्री व किसानो के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरणसिंह जी का 119वां जन्मदिन हर साल किसान दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि चौधरी चरण सिंह जी ने पूरा जीवन गांव-किसान की तरक्की और खुशहाली के लिए काम किया

पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज मैं कृष्णा पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सपा नेता किरण यादव के नेतृत्व में गरीब,मजदूर व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस के रुप में मनाया गया ।
किसान दिवस समारोह के मौके पर किरण यादव ने सबसे पहले पूरे देश में 378 दिनों तक चला किसान आंदोलन मे शहीद हुए 750 किसानो को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा अगर यह तीनों काले कानून पहले सरकार वापस ले लेती तो इतने किसान शहीद नहीं होते यह काले कानून केन्द्र सरकार ने अपने कुछ उधोगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए लाये थे ।
किरण यादव ने बताया कि भारत एक किसान कृषि प्रधान देश है जहां कि अधिकांश आबादी गांव में निवास करती है तथा आय का मुख्य स्रोत खेती है किसान देश का अन्नदाता है जो पूरे राष्ट की थाली में खाना पहुंचाता है इसलिए अन्नदाता ही भारत का भगवान दाता हैं हम सबको प्रतिदिन खाना खाने से पहले अन्नदाता को नमन करना चाहिए लेकिन आजादी से आज तक किसानों का शोषण होता रहा तथा समस्याएं जस की तस बनी हुई है क्योंकि देश में किसानों का धान गेहूं मक्का आदि किराए केंद्रों व मंडियों में उचित दामों पर नहीं खरीदा जाता है और बिचौलिए आज भी हावी हैं खाद बीज डीजल की महंगाई की मार तथा आवारा पशुओं से पूरे प्रदेश के किसान परेशान व बर्बाद है।
सपा नेत्री किरण यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने किसानो के जन कल्याण कार्यों व नीतियों के बारे में बताया और किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की मौत हुई लेकिन मौजूदा सरकार ने उनके परिवार की कोई मदद नहीं कि सपा कि सरकार बनने पर प्रतिएक परिवार की 25 लाख रुपए व हक और सम्मान दिया जायेगा समारोह कि अध्यक्षता किसान नेता चौधरी तिरमल सिंह ने कि तथा संचालन मास्टर रक्षपाल सिंह व सपानेता लक्ष्मणसिंह यादव, ने किया इस मौके पर प्रधान भगवानदास जाटव,प्रधान अनिल राठौर,प्रधान उपेन्द्रसिंह, परशुराम कश्यप, पटियाली सपा नगरध्यक्ष मु शाहिद, जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन सिंह जाटव,प्रधान राजेश,प्रवीन यादव, ललित मिश्रा,जुगेंद्र यादव,पवन यादव, सुनील यादव, राजेन्द्र बाबा,राजेश यादव, गोपाल यादव,शाकिल मन्सूरी,साबू भाई, बबली,सिकू,डां रोहिताश यादव,बबलू गुप्ता,अगरपाल यादव, आशीष गौर,अमरसिंह बघेल,स्वपाली बघेल, मोहित मिश्रा, राकेश यादव,अवनीश यादव, शिलेन्द्र मिश्रा,अनुप ठाकुर,रवेन्द्र जाटव, अलकेश यादव,रवि गुप्ता,आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks