
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, खिलाड़ी हत्याकांड का सफल अनावरण, अवैध सम्बन्धों के चलते प्रेमिका ने अपने चाचा संग दिया घटना को अंजाम, दोनों आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बॉका बरामद। *घटनाः-* दिनांक 22.12.2021 को वादी श्री मुकेश कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी मोहल्ला सराय खानम थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि किन्हीं अज्ञात ने वादी के भाई खिलाडी पुत्र साहब सिंह निवासी सराय खानम थाना जलेसर जिला एटा की हत्या कर दी है और उसका शव आईटीआई कालेज जलेसर के पीछे खेतों में पड़ा है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुु0अ0सं0 473/2021 धारा 302 भा.द.वि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी तथा अनावरणः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा घटना का गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया। दिनांक 23.12.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा इलैक्ट्रानिक सर्विलांश की मदद व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता रजनी तथा अभियुक्त हरीमोहन को ग्राम रेजुआ के पास से समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण तथ्य:-
- अभियुक्तों के कब्जे से मृतक खिलाड़ी का मोबाइल बरामद किया गया, मृतक का जिस महिला से फोन पर लगातार वार्ता करना पाया गया तथा घटना से पूर्व भी मृतक द्वारा उक्त नम्बर पर वार्ता होना पाया गया वह नम्बर हरीमोहन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगला महासुख थाना जलेसर जिला एटा का निकला।
- मृतक के अवैध प्रेम सम्बन्ध रजनी पुत्री रामप्रकाश निवासी नगला महासुख के साथ थे, जिसकी जानकारी रंजनी के चाचा हरीमोहन को हो गयी थी। इसी बात को लेकर हरीमोहन ने रजनी के साथ मिलकर खिलाडी की हत्या कर दी।
- साक्ष्य व फील्ड यूनिट की मदद से मृतक के कपडे रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किये गये।
- अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बॉका व अभियुक्तों द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
- हरिमोहन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगला महासुख थाना जलेसर जिला एटा
- रजनी पुत्री रामप्रकाश निवासी नगला महासुख थाना जलेसर जिला एटा बरामदगीः-
- आलाकत्ल बॉका
- मृतक के कपड़े व मोबाइल
- मोबाइल की-पैड अभियुक्ता रजनी
- डण्डा
- अभियुक्त हरीमोहन के कपडे
- अभियुक्ता रजनी के कपडे गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- प्र0नि0 श्री शम्भू नाथ सिंह
- उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार
- का0 1198 परमवीर सिंह
- का0 1377 अनुज कुमार
- का0 1303 योगेश कुमार
- म0का0 410 भावना शर्मा