एलईडी स्ट्रीट-लाइट सड़कों पर सिर्फ दिखावा भर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एलईडी स्ट्रीट-लाइट सड़कों पर सिर्फ दिखावा भर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्मार्ट सिटी में नगर निगम के विकास की रफ्तार तो देखिए, छह साल में एक सड़क भी ठीक से रोशन नहीं कर सका। कहने को तो अधिकतर सड़कों पर एलईडी (स्ट्रीट-लाइट) लगा दी हैं, मगर दिन ढलते ही इनके जलने-बुझने, टिमटिमाने ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में भी यही सिलसिला बरकरार रहता है। जबकि, दिन निकलते ही एलईडी बंद हो जानी चाहिए। खामियां इतनी भर नहीं हैं। अलीगढ़-आगरा हाइवे पर 2017 में एलईडी का टेंडर हुआ था। बीते साल 100 पोल खड़े कर दिए गए। लेकिन, अब तक एक एलईडी न लग सकी। एलईडी की आपूर्ति के लिए अधिकृत ईईएसएल कंपनी और नगर निगम के आपसी द्वंद में भी व्यवस्थाएं बिगड़ी थीं। जो अब तक पटरी पर नहीं आ सकी हैं। शहर में 25 हजार नई एलईडी लगाने की बात महीनों पहले हुई थी। अब 16 हजार एलईडी लगाने का दावा किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks