
आगरा
ताजनगरी में 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर की पार्टियां बिना जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के नहीं होंगी बुधवार से होटल रेस्टोरेंट डिस्को क्लब और रूफ टॉप कैफे में सामूहिक गतिविधि व समारोह के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है बिना अनुमति पार्टी करने वाले होटलों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी