कलक्ट्रेट के साथ विकास भवन भी होगा आइएसओ प्रमाणित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कलक्ट्रेट के साथ विकास भवन भी होगा आइएसओ प्रमाणित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि विकास भवन को आइएसओ प्रमाणित करने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सभी विभागों के अध्यक्ष सात दिन में कंपनी द्वारा तय किए मानकों को पूरा करें। सभी विभागों में साफ-सफाई के साथ अफसरों के नाम की पट्टिका भी लगाई जाएं । बिजली के तारों को कवर किया जाए । कार्यालयों में क्षतिग्रस्त वस्तुओं एवं कंप्यूटर के भागों को दुरुस्त किया जाए । उन्होंने कहा कि अगर सात दिन में व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं होती हैं तो फिर संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए भाल चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी विभागों में उचित प्रकाश व्यवस्था लागू की जाए। फाइलिंग इंडेक्स, फाइलिंग नाम और फाइल नंबर के साथ फाइलों की उचित पहचान होनी चाहिए। विभाग के नाम के साथ अलमारी का सही निष्पादन और अलमारी नंबर पड़ना चाहिए। विभाग के अंदर कूड़ेदान स्थापित किया जाए। कर्मचारी का नाम और पदनाम भी पट्टिका पर होना चाहिए। नोटिस बोर्ड लगाए जाएं। साफ-सफाई का प्रबंधन बेहतर हो। शिकायत और सुझाव के लिए बाक्स स्थापित किया जाए। नई योजना के अनुसार पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। क्षतिग्रस्त कुर्सियों को विभाग से हटाया जाए। इस मौके पर सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks