शमशाद मार्केट से हंगामे और विरोध के बीच हटा अतिक्रमण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शमशाद मार्केट से हंगामे और विरोध के बीच हटा अतिक्रमण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम ने बुधवार को शमशाद मार्केट से लेकर केला नगर तक अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम ने अलग-अलग मामलों में 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।शहर की जल निकासी, यातायात व्यवस्था और नगरीय पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर बुधवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शमशाद मार्केट चौराहे से केला तक अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों ने कई जगह विरोध भी किया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बाधित, सड़क पर अतिक्रमण और जल निकासी को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। अभियान से पूर्व ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई जा रही है। आगामी सोमवार को नगर निगम शमशाद मार्केट चौराहे से अनूपशहर रोड अभियान चलाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks