अलीगढ़ में बसपा को एक और बहुत भारी झटका

ALIGARH —
आज अलीगढ़ में बसपा को एक और बहुत भारी झटका
बसपा के लगभग 1 दर्जन पूर्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुए कार्यक्रम में इन सभी लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जी पूर्व विधायक के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा I विवेक बंसल जी ने सभी नवागंतुकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई* I उनका स्वागत करते हुए विवेक बंसल जी ने कहा कि आप सब लोग अपने समाज की रीड़ हैं और आज आप लोगों का साथ मिलने से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और मज़बूत होगी I इस अवसर पर पूर्व कोल विधानसभा अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी महासचिव लाल सिंह रस्तोगी एवं पूर्व मंडल प्रभारी एवं कोल विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम ने विवेक बंसल जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम स्वयं और हमारे साथी पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिये कार्य करते हुए क्षेत्र में पुनः कांग्रेस पार्टी का परचम फैरायेंगे I आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पूर्ण बी.बी,एफ़ संयोजक कोल विधानसभा विनोद कुमार, पूर्व महासचिव बसपा राजेश कुमार जाटव, पूर्व सैक्टर महासचिव बंटी सिंह, सैक्टर महासचिव बसपा जवाहरलाल संत, वरिष्ठ बसपा नेता नेकसेलाल, पूर्व सैक्टर महासचिव बसपा नरेन्द्र उर्फ़ नरसी, वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेश कुमार सिंघानिया, कमल सिंह चाय वाले, रजनीकांत, मदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता थे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks