काम के बूते सत्ता में आयगी, भाजपा _ श्री कांत शर्मा

काम के बूते सत्ता में आयगी, भाजपा _ श्री कांत शर्मा
जनपद कासगंज के अमां पुर कस्बे में भारी भीड़ के साथ भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर 2022 के का चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतेंगे, उन्होंने कहा कि हमने पिछले तीन सालों में बिजली के बिल में कोई पैसे नहीं बढाए बल्कि बिजली सप्लाई के घंटे बढाऐ, पूर्व की सरकार में सिर्फ 4 जिलों को बिजली मिलती थी आज 75 जिलों को बिजली मिल रही है, गुंडा राज समाप्त हो चुका है, गुंडे या तो जेल में हैं या जहन्नुम में जगह_2 भृष्टाचार मुक्त विकास नजर आ रहा है, युवाओं की चुनाव जिताने में अहम भूमिका रही है वह इस बार भी होगी प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमल खटीक ने युवाओं से चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने तथा चुनाव जिताने की अपील की, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार, एक बार फिर भाजपा सरकार के नारे को दोहराया और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये, भाजपा युमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा करौना काल से लेकर अब तक के कार्य काल में उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया इस अवसर जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय महामंत्री लक्ष्मी कांत अवस्थी अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी के के सक्सेना सहित बडी़ संख्या में कार्य कर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks