राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी,दी तहरीर

*_राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी,दी तहरीर_*


____________
*_हरिद्वार
____________
_एक युवक ने फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे गुस्साए कांग्रेसियों ने शहर कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।_
_महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार सुबह कुछ कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआइ जगमोहन रमोला को तहरीर देकर बताया कि शुभम भारद्वाज नामक एक युवक ने अपनी फेसबुक आइडी पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि युवक के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए। तहरीर देने वालों में महानगर महासचिव बादल गोस्वामी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट, रवि कश्यप, कैलाश प्रधान शामिल रहे। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।_
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks