कड़ाके की ठंड लोगों को करने लगी बेहाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कड़ाके की ठंड लोगों को करने लगी बेहाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल करने लगी है। दिन में गुनगुनी धूप से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन बुधवार को शीतलहर से धूप को भी जैसे सर्दी लग गई। ठंडी हवा का हर झोंका शरीर में सिहरन पैदा करता लगा। सूरज ढलते ही वातावरण में गलन बढ़नी शुरू हो गई। मुख्य मार्गों, बाजारों व अन्य स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। रात के समय यात्रियों व राहगीरों की हालत ठंड से खस्ता हो रही है। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के बावजूद ठिठुरन बरकरार है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान पर सूरज निकल आया। इससे मौसम कुछ नरम रहा, लेकिन रुक-रुककर चल रही शीतलहर से लोग कांपते नजर आए। दोपहर में धूप खिल उठी। लोगों ने पार्कों, छत व बालकनी में बैठकर गुनगुनी धूप को आनंद लिया, लेकिन शीतलहर गुनगुनी धूप को भी सर्दी का एहसास कराती दिखी। शाम होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई। इससे लोगों को जल्दी घर पहुंचने की जल्दी रही। सड़कों के किनारे ठेली-खोमचे लगाने वाले भी अब देररात तक नहीं ठहर रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks